रविवार, 24 मई 2020

नई कविता :- कोरोना या जिंदगी ( उदयराज की नई कविता :- 5 ) ✍️

यहाँ से पढ़े :-
udayrajpoems.blogspot.com

Please shere kre .
                     

                    शीर्षक :-  कोरोना या जिंदगी



कोरोना वायरस की फ़ोटो , कोरोना वायरस, कोरोना वायरस कैसे दिखता है , koronavirus images
koronavirus images , कोरोना वायरस की फ़ोटो ।

   ओ कोरोना , ओ कोरोना
   हम को यू परेशान करो ना
   लोग दिन - प्रतिदिन घट रहे है
   अब तुम भी जाने का नाम लो ना ।

  जिंदगी के हर पल तुम्हारी सोच में   बीत रहे है
  अब तुम भी हमारे बारे में सोचो ना
  कहने को ये जिंदगी बहुत छोटी है
  तुम उसको और छोटा ना करो ना
  ओ कोरोना , ओ कोरोना
  हम को यू परेशान करो ना ।

   तू जीता हम  हारे
   इस बात को समझ ले कोरोना
  अब तो शर्म खा
  और चला जा कोरोना
  ओ कोरोना , ओ कोरोना
  हम को यू परेशान करो ना ।

  जिंदगी के हर पल ऐसे बीत रहे हैं
  जैसे जेल में बैठा कैदी हो 
  ऐ भगवान अब तू ही जाने 
  आने वाला कल कैसा हो
  की हम जीतेंगे या ये कोरोना
  ऐ भगवान विश्वास है हमको तुझ पर
  बस इस विश्वास को टूटने मत देना
   खत्म करेंगे हम इसको
   बस इस विश्वास को तु बनाए रखना

How to safety koronavirus ,  कोरोना से बचाव के उपाय , कोरोना से बचाव के तरीके, कोरोना से कैसे बचें ।
कोरोना से कैसे बचें , कोरोना से बचाव के उपाय / तरीके ।

    ओ कोरोना , ओ कोरोना
   हम को यू परेशान करो ना ।

               
           
                 उदयराज ✍️
             


( नई कविता पढ़ने के लिऐ इस website पर जाए :-
Udayrajpoems.blogspot.com ) 👍👌


इस कविता को लिखने का उदेश्य समाज को motivation और एकजुट करके कोरोना महामारी को खत्म करने का हैं ।

    

मंगलवार, 19 मई 2020

नई कविता :- अच्छा आदमी ( उदय राज की नई कविता - 4 ) ✍️

यहाँ से पढ़े :- udayrajpoems.blogspot.com
Please share kre

                  शीर्षक :- अच्छा आदमी







अच्छे कपड़े पहनने से आदमी
अच्छा नही होता
अच्छा होता है, मन से
अच्छी शक्ल से आदमी
अच्छा नही होता
अच्छा होता है अपने कर्म से ।

अच्छी शारीरिक बनावट से
आदमी अच्छा नही होता
अच्छा होता है
अपने शरीर की वाणी से ।

अच्छे शब्दो के प्रयोग से
आदमी अच्छा नही होता
अच्छा होता है अच्छे विचारों से,
अच्छे आदमी के अच्छे गुण
बताने नही पड़ते,
अच्छे गुण खुद ही बोलने लगते है

अच्छे कपड़े से आदमी
अच्छा नही होता
अच्छा होता है मन से ।
 

                            उदय राज ✍️
                           
                        
                   

Udayrajpoems.blogspot.com


इस कविता को लिखने का मेरा उद्देश्य किसी की भावना को प्रभावित करने का नही है बल्कि समाज के लोगों को एक अच्छा आदमी बनने के लिए motivation karne का हैं. |
               
       
  

शुक्रवार, 8 मई 2020

नई कविता:- खुली आँखों से ख़्वाब( उदय राज की नई कविता:- 3)✍️

यहाँ से पढ़े :-
udayrajpoems.blogspot.com

शीर्षक :- खुली आँखों से ख़्वाब







बंद आँखों से ख़्वाब देखना

बिन मौसम बरसात समान
खुली आंखों से ख़्वाब देखना 
अपने हाथों आसमान छूने सामान ।

कौन कहता हैं, खुली आंखों से

देखे ख़्वाब पूरे नही होते
बस खुली आँखों से देखे
ख़्वाब में संकल्प होने चाहिए  ।

बंद आँखों से देखे ख़्वाब

इंसान को इंसान ही बनाये रहते हैं
जो खुली आँखों से देखे ख़्वाब
इंसान को महान इंसान बना देते है ।

बंद आँखों से देखे ख़्वाब

इंसान को नींद में ही आते हैं
खुली आँखों से, जो देखे ख़्वाब
इंसान को नींद ही नही आने देते हैं

बंद आँखों के ख़्वाब, आँखे

खोलने पर टूट जाते हैं
खुली आँखो के ख्वाब
आँखे बंद करने पर भी
दिमाग में आते  हैं
कौन कहता हैं , की ख़्वाब
देखना गुना  हैं
मैं कहता हूं ख़्वाब ही
इंसान को ऊँचाईयों पर पहुचते हैं ।

बंद आँखों से ख़्वाब देखना

बिन मौसम बरसात समान
खुली आँखों से ख़्वाब देखना
अपने हाथों आसमान छूने समान ।।


                                                       उदय राज✍️

                                                    
                                                  
                                            
                               
Udayrajpoems.blogspot.com

इस कविता को लिखने का मेरा उद्देश्य  किसी की भावना को प्रभावित करना नही हैं  बल्कि  समाज के लोगो और युवा को  motivation करना हैं ।

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

नई कविता : - मार कोरोना और assignment की ( उदय राज की नई कविता - 2)✍️

यहां से पढ़े : -Udayrajpoems.blogspot.com


शीर्षक: - मार कोरोना और assignment की








हर पल जिंदगी में किसी की मार थी
कभी कोरोना तो कभी assignment की मार थी
चाह कर भी तुझसे दूर हो नही पाते थे 
क्योंकि कभी नम्बर की मांग तो
कभी डर की मार थी ।

इसे भी अगर निकल जाते तो
दिल मे एक अजीब सी कचोट होती
जो खींच कर फिर तेरे पास ही
ले आती , और ना चाह कर भी
तुझे मेरे हाथों ही करवाती
ऐसे ही assignment की मार झेली जाती ।

सुबह जब आँख खुली तो
अजीब सी खुशी इस दिल मे थी
कि, आज मैं एक assignment जमा करूँगा 
और इस मुश्किल से छुटकारा पाऊँगा
पर मुझे क्या पता था
whatsapp पर एक और 
assignment  खड़ा था ।

हर पल जिंदगी में किसी की मार थी
कभी कोरोना तो कभी assignment की मार थी । 


                              उदय राज ( ✍️)
                              Edited by sachin
                              (B.ed हिंदी
                       Delhi Teacher training college)  



इस कविता को लिखने का उदेश्य मेरा किसी की भावना को प्रभावित करना नही हैं यह कविता हास्य के उद्देश्य से लिखी गई है ।


                                                                               

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

नई कविता: - प्रेम का महत्व ( उदय राज की नई कविता : 1)✍️

यहाँ से पढ़े : - udayrajpeoms.blogspot.com
Please share kre

                  शीर्षक - प्रेम का महत्व   



     ये प्रेम भी क्या चीज है 
    जिसको मिल जाए
    वो दीवाना बन जाए
   जिसको ना मिले
   वो बेगना बन जाए ।

   कहने को ये दुनिया,बड़ी बेगानी है जरूरत है, कि इस
   दुनिया मे प्रेम भर जाए
   ताकि ये दुनिया बेगानी से 
   दीवानी बन जाए ।

    प्रेम कोई सख्त लोहे का टुकड़ा नही
   बल्कि नरम मोम का टुकड़ा है
   जो हर मोड़ पर मिल जाता है
   बस जरूरत है की ,
   प्रेम को निभाने वाला कोई मिल जाए ।

   इस दुनिया का अनमोल 
   नवरत्न ही तो प्रेम है
   जिसका कोई मोल नही
   और मोल भी लगाएं तो
   उसका कोई तौल नही ।

   ये प्रेम भी क्या चीज है
   जिसको मिल जाए
   वो दीवाना बन जाए
   जिसको ना मिले
   वो बेगना बन जाए ।



                         (उदय राज )✍️
                         B.ED हिन्दी
                     Delhi Teacher  
                    Training  college     

    Udayrajpoems.blogspot.com .

इस कविता को  लिखने का मेरा उद्देश्य की भावना को प्रभावित करना नही है बल्कि समाज मे प्रेम और प्यार के महत्व  को बताने का हैं ।